तारिक अनवर ने कांग्रेस को बताया अपना पुराना घर, पूर्व कांग्रेसियों से की पार्टी में लौटने की अपील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2018 9:05 PM
पटना : करीब दो दशक के बाद कांग्रेस में वापसी करने वाले तारिक अनवर ने पार्टी छोड़ने वालों से शनिवार को पार्टी में वापस लौटने की अपील की. उन्होंने केंद्र में भाजपा और बिहार में नीतीश कुमार सरकार को भी बाहर का रास्ता दिखाने का आह्वान किया. शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को […]
पटना : करीब दो दशक के बाद कांग्रेस में वापसी करने वाले तारिक अनवर ने पार्टी छोड़ने वालों से शनिवार को पार्टी में वापस लौटने की अपील की. उन्होंने केंद्र में भाजपा और बिहार में नीतीश कुमार सरकार को भी बाहर का रास्ता दिखाने का आह्वान किया. शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को छोड़ने के बाद अनवर पिछले हफ्ते दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए. राकांपा में वह महासचिव थे.
कांग्रेस के बिहार मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राकांपा से अलग होने का उनका निर्णय ‘‘दुखदायी” था और स्पष्ट किया कि वह बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुए हैं. पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार गृह राज्य के दौरे पर आये अनवर ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने मुझे काफी दिया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के अलावा मैंने संभवत: हर महत्वपूर्ण पद पर काम किया है.”
राफेल के मुद्दे पर पवार के रुख को लेकर मतभेद पैदा होने के बाद 28 सितंबर को उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. राकांपा प्रमुख ने सितंबर में एक राष्ट्रीय चैनल पर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंसूबों पर (राफेल सौदे में) लोगों को ‘‘संदेह नहीं है.” बहरहाल, बाद में वह अपने बयान से पलट गये थे. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस मेरा पुराना घर है. और जिन लोगों ने पिछले वर्षों में विभिन्न कारणों से पार्टी छोड़ी है उनसे मैंने अपील की है कि वापस लौटें और मोदी तथा नीतीश कुमार के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ आएं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










