पटना : दुकानों से गांजे की पुड़िया व महुआ शराब बरामद
Updated at : 30 Oct 2018 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

राजेंद्र नगर पुल के नीचे चलाया गया ऑपरेशन क्लीन, दो गिरफ्तार व छह हिरासत में दुकानों को जेसीबी से तोड़ हटाया अतिक्रमण पटना : कदमकुआं थाने के राजेंद्र नगर रोड नंबर 10 महमूदीचक में रविवार की शाम अपराधियों द्वारा मचाये गये उत्पात और फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पटना पुलिस ने सोमवार […]
विज्ञापन
राजेंद्र नगर पुल के नीचे चलाया गया ऑपरेशन क्लीन, दो गिरफ्तार व छह हिरासत में
दुकानों को जेसीबी से तोड़ हटाया अतिक्रमण
पटना : कदमकुआं थाने के राजेंद्र नगर रोड नंबर 10 महमूदीचक में रविवार की शाम अपराधियों द्वारा मचाये गये उत्पात और फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पटना पुलिस ने सोमवार को दिन भर ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया. साथ ही इलाके में छापेमारी कर दो को गिरफ्तार किया और पांच-छह को हिरासत में लिया गया है. ऑपरेशन के दौरान एसएसपी मनु महाराज खुद वहां मौजूद थे.
पटना पुलिस के साथ ही स्टेट रैफ, कमांडो व काफी संख्या में जवानों की उपस्थिति में राजेंद्र नगर पुल के नीचे छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां काफी मात्रा में कई दुकानों से सैकड़ों की संख्या में गांजे की पुड़िया, गांजा भरा हुआ सिगरेट, महुआ शराब, ताड़ी आदि बरामद किये गये. पुलिस ने शराब को वहीं नष्ट कर दिया गया और फिर जेसीबी को बुला कर अवैध रूप से लगे तमाम ठेलानुमा व गुमटीनुमा दुकानों को नष्ट कर दिया गया. इस दौरान लोहानीपुर, महमूदीचक इलाके में पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया.
एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि महमूदीचक में हुए घटना के मामले में दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और पांच-छह को हिरासत में लिया गया है. राजेंद्र नगर पुल के नीचे दुकानों से गांजा की बरामदगी की गयी है. उन तमाम दुकानदारों के नाम की जानकारी लेकर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी बना दिया गया है और जल्द ही सीसीटीवी लगा
दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




