पटना : सेलटैक्स के सहायक कमिश्नर के घर चोरी, रिवॉल्वर भी ले गये
Updated at : 25 Oct 2018 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलाेनी में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. सारण में सेलटैक्स के सहायक कमिश्नर के पटना आवास में चोरी की गयी है. चोर ताला बंद मकान में दाखिल हुए और लाखों रुपये के गहने उठा ले गये इस दौरान चोरों ने कमिश्नर के लाइसेंसी रिवाॅल्वर […]
विज्ञापन
पटना : पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलाेनी में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. सारण में सेलटैक्स के सहायक कमिश्नर के पटना आवास में चोरी की गयी है. चोर ताला बंद मकान में दाखिल हुए और लाखों रुपये के गहने उठा ले गये
इस दौरान चोरों ने कमिश्नर के लाइसेंसी रिवाॅल्वर को भी चुरा लिया है. बुधवार को कोलकाता से वापस पटना आवास पर पहुंचे कमिश्नर के पिता ध्रुव प्रसाद को चोरी की घटना की जानकारी हुई. इसके बाद पत्रकार नगर पुलिस को फोन करके बुलाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का छानबीन शुरू किया. पत्रकार नगर थानाध्यक्ष संजीत सिन्हा कहना है कि जिस रास्ते चोर के आने की बात कही जा रही है वह बहुत ही सकरी गली है. उस रास्ते किसी के घुसने के चांस कम हैं, लेकिन मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
जमशेदपुर चले गये थे सहायक कमिश्नर : दरअसल सेलटैक्स के सहायक कमिश्नर की सारण में पोस्टिंग है. उनका पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में प्रोफेसर कॉलोनी में आवास है. यहां पर उनके माता-पिता रहते हैं.
दशहरा से पहले सहायक कमिश्नर के माता-पिता कोलकाता चले गये थे. जबकि सहायक कमिश्नर परिवार के साथ जमशेदपुर चले गये थे. इस दौरान मकान में कोई नहीं था, ताला लगा हुआ था. इस दौरान मकान में घुसे चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़ कर उसमें रखे करीब पांच लाख रुपये के गहने वह अन्य कीमती सामान उठा ले गये हैं. इसमें घड़ी और कुछ कपड़े भी शामिल हैं. चोर जो लाइसेंसी रिवाॅल्वर ले गये हैं वह सहायक कमिश्नर के नाम से है.
एफएसएल ने लिये सैंपल डाॅग स्क्वायड पहुंचा
चोरी की घटना के बाद पत्रकार नगर पुलिस ने एफएसएल को घटना स्थल पर बुलाया था. मौके पर पहुंची एफएसएल ने घटना स्थल से कुछ जांच के लिए सैंपल लिये हैं. दरवाजे और आलमारी के हैंडल से फिंगर प्रिंट भी लिया है. इसके अलावा डाग स्क्वायड को भी मौके पर ले जाया गया था.
पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ किया है. घटना मंगलवार रात की बतायी जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




