पटना : अन्याय यात्रा के साथ अपनी हैसियत तलाश रहे हैं तेजस्वी : संजय सिंह
Updated at : 25 Oct 2018 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अन्याय यात्रा पर निकले हैं. वे इस यात्रा के माध्यम से अपनी हैसियत की तलाश में हैं. अपना वजूद बचा नहीं पाये तो वे दूसरों की हैसियत नापने लगे हैं. तेजस्वी की पहचान है कि वह […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अन्याय यात्रा पर निकले हैं. वे इस यात्रा के माध्यम से अपनी हैसियत की तलाश में हैं. अपना वजूद बचा नहीं पाये तो वे दूसरों की हैसियत नापने लगे हैं.
तेजस्वी की पहचान है कि वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र हैं. आखिर वे किसकी बदौलत उपमुख्यमंत्री बने थे? किसी बदौलत विपक्ष के नेता हैं. विधायक तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बदौलत बने थे. अगर हिम्मत है तो वे बगैर लालू प्रसाद के नाम पर राजनीति करें.
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि देश का नागरिक भारत में किसी भी क्षेत्र से कोई भी चुनाव लड़ सकता है. तेजस्वी में हिम्मत है तो दूसरे राज्य में जाकर चुनाव लड़ कर दिखाएं. पता चल जायेगा कि जीरो से राजनीति करने में कितनी हिम्मत की जरूरत होती है. तेजस्वी तो राजनीति में अभी चलना ही शुरू किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




