पटना : नाम जपने वाले आगे नहीं बढ़ाते हैं विरासत : सुशील मोदी

Updated at : 22 Oct 2018 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नाम जपने वाले आगे नहीं बढ़ाते हैं विरासत : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार के विकास की आधारशिला रखी थी. लेकिन, उनकी पार्टी ने अपना वजूद बचाने के लिए उन लोगों से हाथ मिला लिया जिन्होंने 15 साल तक सारी विकास योजनाओं को ठप कर घोटालों से राज्य को खोखला कर […]

विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार के विकास की आधारशिला रखी थी. लेकिन, उनकी पार्टी ने अपना वजूद बचाने के लिए उन लोगों से हाथ मिला लिया जिन्होंने 15 साल तक सारी विकास योजनाओं को ठप कर घोटालों से राज्य को खोखला कर दिया. जिन लोगों ने श्रीबाबू के माॅडल को ध्वस्त किया और उनके समाज की उपेक्षा की वही लोग उनकी जयंती के नाम पर जमा होकर आज विकास का माॅडल लागू करने वाले एनडीए के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं.

बड़े नेताओं की विरासत उनके काम को आगे बढ़ाने वाले सम्भालते हैं, नाम जपने वाले नहीं. मोदी ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर और डाॅ राजेंद्र प्रसाद जैसी विभूतियों ने देश को जो संविधान दिया वह राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय, संसद और चुनाव आयोग जैसी सशक्त संस्थाओं के हाथों पूरी तरह सुरक्षित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन