पटना : तेजस्वी यादव की रैली किसी नेक आंदोलन के लिए नहीं : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव रैली करने वाले हैं. उन्होंने इस रैली की तैयारी भी शुरू कर दी है. उनकी यह रैली न तो समाज सुधार के लिए है और न नेक आंदोलन के लिए है. सवाल है कि राजद की उस रैली […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव रैली करने वाले हैं. उन्होंने इस रैली की तैयारी भी शुरू कर दी है. उनकी यह रैली न तो समाज सुधार के लिए है और न नेक आंदोलन के लिए है.
सवाल है कि राजद की उस रैली में लोग क्या करने और क्या सुनने आएंगे. रैली का न तो लक्ष्य है और न ही उद्देश्य ही स्पष्ट है. सिंह ने कहा कि रैली में जनता अपने नेता को सुनने आती है. पर उस रैली के मंच से किस नेता का भाषण करवायेंगे. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अभी जेल में हैं. उनकी हंसी-ठिठोली सुनने के लिए लोग आ भी जाते थे.
तेजस्वी यादव को अपने भाई तेजप्रताप यादव से तालमेल ही नहीं है. दोनों भाई एक-दूसरे को देख नहीं सकते. बहन मीसा भारती ने अलग रुख अख्तियार किया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सिर्फ आजकल विवादित भाषण दे रहे हैं. यूपी वाले उनके रिश्तेदार कोई भाव ही नहीं देते हैं. लगता है उस मंच पर सिर्फ छूट भैया नेता ही होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










