रेपकांड: वीडियो वायरल के मामले में आक्रोश मार्च

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाढ़ : थाने के जलगोविंद गांव में पांच दिन पूर्व गंगा स्नान करने गयी महिला के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होने के मामले में शनिवार को स्थानीय राजनीतिक संगठनों ने हाईवे पर जन आक्रोश मार्च निकाला. इसमें एएनएस कॉलेज मैदान से सैकड़ों लोगों का हुजूम प्रशासनिक विफलता को लेकर नारेबाजी करते […]

विज्ञापन
बाढ़ : थाने के जलगोविंद गांव में पांच दिन पूर्व गंगा स्नान करने गयी महिला के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होने के मामले में शनिवार को स्थानीय राजनीतिक संगठनों ने हाईवे पर जन आक्रोश मार्च निकाला.
इसमें एएनएस कॉलेज मैदान से सैकड़ों लोगों का हुजूम प्रशासनिक विफलता को लेकर नारेबाजी करते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा. करीब दो घंटे तक चलने वाले मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने एक सुर में दुष्कर्मी के विरुद्ध स्पीड ट्रायल चला कर फांसी की सजा दिलाने की मांग सरकार से की है.
सड़क मार्च में डब्ल्यू सिंह, दीपक कुमार, कुंदन सिंह, धर्मवीर सिंह, उमेश यादव और मिथिलेश यादव सहित कई नेता शामिल थे. इस दौरान अनुमंडल दंडाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया. अनुमंडल प्रशासन ने पीड़िता को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन