बाढ़ : अधेड़ महिला से दिनदहाड़े रेप, वीडियो किया वायरल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जलगोविंद गांव स्थित गंगा घाट पर घटना बाढ़ : जलगोविंद गांव स्थित गंगा घाट पर नहाने गयी 45 वर्षीया महिला के साथ दबंगई दिखाते हुए गांव के ही युवक ने दिनदहाड़े रेप की घटना को अंजाम दिया. इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी आरोपित के साथियों ने बना कर उसे वायरल कर दिया. वीडियो वायरल […]
विज्ञापन
जलगोविंद गांव स्थित गंगा घाट पर घटना
बाढ़ : जलगोविंद गांव स्थित गंगा घाट पर नहाने गयी 45 वर्षीया महिला के साथ दबंगई दिखाते हुए गांव के ही युवक ने दिनदहाड़े रेप की घटना को अंजाम दिया. इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी आरोपित के साथियों ने बना कर उसे वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने पर मामला पुलिस के संज्ञान में आया. इसके बाद आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है.
रविवार को 11 बजे दिन में महिला नहाने जलगोविंद घाट पर गयी थी. महिला गंगा में स्नान कर रही थी.आसपास कोई भी ग्रामीण नहीं था. इसी का फायदा उठाकर गांव के ही दबंग युवक शिवपूजन महतो ने उसे पकड़ लिया और घसीट कर गंगा किनारे पानी से निकाल कर लाया. फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन आसपास आरोपित के साथी वीडियो बनाने में लगे हुए थे. घटना अंजाम देने के बाद आरोपितों ने धमकी देकर महिला को छोड़ दिया.
महिला का पति मजदूरी करता है. इस मामले को लेकर समझौते का भी प्रयास कराया जा रहा था, लेकिन इसी बीच रेप का वीडियो वायरल हो गया जो पुलिस तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने छानबीन की. पीड़िता और अभियुक्त की पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया. आरोपित बस का निजी चालक है. वह मंगलवार को बस लेकर कहीं गया था. इसी बीच पुलिस को उसके अथमलगोला इलाके में होने की भनक मिली.
बाढ़ थानाध्यक्ष अबरार अहमद खान के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया. आरोपित को देर शाम बाढ़ थाने लाया गया है. उससे पूछताछ चल रही है. बाढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को लेकर महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है. वहीं, वीडियो बनाने वाले आरोपित की भी पहचान हो गयी है. उसे भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन