ePaper

पटना : सड़क पर निकले 75 ऑटो टीपर, उठाया गया कचरा

Updated at : 03 Oct 2018 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सड़क पर निकले 75 ऑटो टीपर, उठाया गया कचरा

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का पहला दिन, उठाव से अधिक जागरूकता पर रहा जोर पटना : शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू हो गया है. सोमवार को इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया. इसके बाद शहर के लगभग सभी वार्डों में कचरा कलेक्शन के लिए गाड़ियां निकाली गयीं. कुल 75 वार्डों में ऑटो टीपर सुबह करीब सात […]

विज्ञापन
डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का पहला दिन, उठाव से अधिक जागरूकता पर रहा जोर
पटना : शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू हो गया है. सोमवार को इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया. इसके बाद शहर के लगभग सभी वार्डों में कचरा कलेक्शन के लिए गाड़ियां निकाली गयीं. कुल 75 वार्डों में ऑटो टीपर सुबह करीब सात बजे निकले. सुबह से शुरुआत करने के बाद दिन में कहीं दो बजे तो कहीं तीन बजे तक कचरा कलेक्शन का काम किया गया.
पहले दिन निगम के प्रयास के अनुरूप सभी वार्ड के मुख्य सड़कों व गलियों में कचरा उठाव के लिए गाड़ियां चलायी गयीं. कुछ जगहों पर निगम की टीम को काफी बेहतर परिणाम मिला, जबकि कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने आलोचना की.
लोगों ने कहा कि पहले भी इसकी शुरुआत हुई थी, लेकिन बाद में कचरा कलेक्शन का काम बंद कर दिया. फिर से कैसे भरोसा किया जाये. कुल मिला कर एक वार्ड में लगभग औसतन 300 घरों से कचरा कलेक्शन का काम किया गया.
जागरूक नहीं थे लोग
नूतन राजधानी अंचल में सुबह साढ़े सात बजे अंचल कार्यालय से गाड़ियां कचरा कलेक्शन के लिए निकलीं. यहां लगभग दो बजे से कचरा उठाव का कार्यक्रम किया गया. इस दौरान कुल 32 ऑटो टीपरों को लगाया गया था. इसके अलावा एक वार्ड में तीन हाथ ठेला लगाये गये थे.
वहीं मुख्य सफाई निरीक्षण के अलावा अन्य अंचल स्तर के अधिकारी वार्ड नौ के कौशल नगर, वार्ड 23 का क्षेत्र वार्ड 11 व 12 क्षेत्र में भी निकले. हालांकि पहले दिन एक क्षेत्र में निगम के ऑटो टीपर कचरे से भर नहीं पाये. लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी.
वहीं निगम की गाड़ी भी कचरा डालने की जानकारी दिये बिना तेजी से निकल गयी. इस अंचल में भी माइक्रो लेवल प्लान बनाया गया है. एक वार्ड में पांच सेक्टर बनाये गये हैं. इस अंचल में कुल 160 ऑटो टीपर को लगाया जाना है.
साढ़े तीन बजे तक उठा कचरा
इधर, कंकड़बाग अंचल में भी डोर-टू-डोर कचरा उठाव की शुरुआत की गयी. इस अंचल के सभी वार्ड 11 में एक-एक ऑटो टीपर चलाये गये. विशेष कर 32, 33 व आसपास के वार्डों में कचरा उठाया गया. वहीं वार्ड 35 में नया ऑटो टीपर खराब हो गया. गाड़ी में सेल्फ की खराबी आ गयी थी
इससे परेशानी हो गयी. इसके अलावा अंचल में अंचल कार्यालय से लेकर शालीमार स्वीट्स के आगे राजेंद्र नगर पुल के पास तक स्वच्छता ही सेवा जागरूकता रैली भी निकाली गयी. इस दौरान सभी वार्ड में सफाई निरीक्षण, सफाई कर्मी व अन्य अधिकारी मौजूद थे. इस अंचल में सभी वार्ड को पांच सेक्टरों में बांटा गया है. इस प्लान को भी एक सप्ताह में पूरा कर दिया जायेगा.
गाड़ियों में गाना नहीं बजा
पहले दिन लोगों को निगम के गाड़ियों की जानकारी नहीं मिल पायी. वाहन में गाना या अन्य कोई आवाज नहीं दिया जा रहा था. सीटी बजाने के बाद भी लोगों का इस ओर ध्यान नहीं गया. इसलिए अधिकांश घरों से कचरा नहीं निकला. वहीं निगम का जोर भी मुहल्लों में अपने वाहन घुमा कर लोगों को जागरूक करने का था. इंस्टॉल कर दिया जायेगा.
सभी वार्डों को पांच सेक्टरों में बांट कर कचरा कलेक्शन का काम शुरू किया गया है. पहले दिन का प्रयास अच्छा था. सप्ताह से दस दिन के अंदर सभी घरों तक पहुंचने का प्रयास रहेगा. आगे और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे.
12 ऑटो टीपर से हुआ कचरे का उठाव
बांकीपुर अंचल में भी कचरा कलेक्शन की शुरुआत की गयी. वार्ड 36 से 46 और वार्ड 47 से 51 वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए पहले दिन गाड़ियां निकलीं.मुख्य रूप से राजेंद्र नगर, रामपुर, बकरी मंडी, शरीफ कॉलोनी, साहब कॉलोनी, जैन कॉलोनी से कचरा कलेक्शन का काम किया गया. इस दौरान कुल 12 ऑटो टीपरों को लगाया गया था.
हालांकि, अंचल के कुछ वार्डों में गाड़ियां नहीं पहुंचीं. वहीं पहले दिन अधिकांश वाहन कचरे से नहीं भर पाये. इसके अलावा गाड़ियों में बाजे या सीटियां भी नहीं बज रही थीं. इस कारण अधिकांश लोगों को वाहन आने की जानकारी भी नहीं मिल सकी. गौरतलब है कि इस अंचल में भी 60 से अधिक ऑटो टीपरों को लगाया जाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन