आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में मीसा भारती कोर्ट में हाजिर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना़ : आचार संहिता उल्लंघन के दो लंबित मामलों में सोमवार को लालू प्रसाद की पुत्री व राज्यसभा सांसद मीसा भारती एमपी-एमएलए के विशेष न्यायालय में हाजिर हुईं. गौरतलब है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर प्रभात खबर में छपी खबर एवं फोटो के के मद्देनजर दानापुर में बिना अनुमति रोड […]
विज्ञापन
पटना़ : आचार संहिता उल्लंघन के दो लंबित मामलों में सोमवार को लालू प्रसाद की पुत्री व राज्यसभा सांसद मीसा भारती एमपी-एमएलए के विशेष न्यायालय में हाजिर हुईं. गौरतलब है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर प्रभात खबर में छपी खबर एवं फोटो के के मद्देनजर दानापुर में बिना अनुमति रोड शो करने के लिए मीसा भारती के खिलाफ दानापुर थाना में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था.
वहीं दूसरी ओर बिहटा थाना अंतर्गत डिहरी उच्च मध्य विद्यालय में बूथ संख्या 34 में घुस कर मतदान प्रक्रिया के दौरान उपस्थित मतदाताओं के साथ नोक-झोंक करने एवं सेक्टर और पेट्रोलिंग पदाधिकारी के मना करने के बावजूद शोर-गुल करते रहने को लेकर बिहटा थाना में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










