पटना : राज्यपाल से केंद्रीय कृषि मंत्री और सिक्किम के राज्यपाल ने की मुलाकात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्यपाल लालजी टंडन से रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह एवं सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की. केंद्रीय कृषि मंत्री एवं सिक्किम के राज्यपाल ने बिहार का राज्यपाल पद ग्रहण करने पर लालजी टंडन को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि बिहार उनके मार्गदर्शन में विकास […]
विज्ञापन
पटना : राज्यपाल लालजी टंडन से रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह एवं सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की.
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं सिक्किम के राज्यपाल ने बिहार का राज्यपाल पद ग्रहण करने पर लालजी टंडन को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि बिहार उनके मार्गदर्शन में विकास पथ पर निरंतर तेजी से आगे बढ़ेगा.कृषि मंत्री ने बिहार में केंद्र प्रायोजित कृषि योजनाओं की प्रगति से भी राज्यपाल को अवगत कराया.
मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री से बिहार में जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा देसी नस्ल की गायों एवं अन्य पशुओं के पालन को बढ़ावा देने के लिए योजना संचालित करने का अनुरोध किया. राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि तीसरे कृषि रोड मैप के कार्यान्वयन से राज्य समेकित कृषि को बढ़ावा देने में सफल होगा. केंद्र और राज्य का सप्तरंगी कृषि विकास का सपना भी साकार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










