पटना : कौशल प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मिलेगा नौकरी में आरक्षण : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Published at :26 Sep 2018 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कौशल प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मिलेगा नौकरी में आरक्षण : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

स्किल इंडिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सीएम ने किया पुरस्कृत पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 2022 तक राज्य में एक करोड़ लोगों को हुनरमंद बनाना है. कौशल विकास और व्यवहार कौशल युवाओं के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि विश्व और राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों […]

विज्ञापन
स्किल इंडिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सीएम ने किया पुरस्कृत
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 2022 तक राज्य में एक करोड़ लोगों को हुनरमंद बनाना है. कौशल विकास और व्यवहार कौशल युवाओं के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि विश्व और राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिलेगा.
मुख्यमंत्री मंगलवार को इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले युवाओं की हौसला अफजाई के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस कार्यक्रम का आयोजन अधिवेशन भवन में बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से किया गया था.
सीएम ने कहा कि कौशल विकास बड़ी चीज है. हर चीज में स्किल आवश्यक है. कौशल विकास से रोजगार में बढ़ोतरी होगी. बिहार कौशल विकास के लिए कटिबद्ध है. विभिन्न विभागों की ओर से कौशल विकास का काम हो रहा है. साक्षरता के साथ-साथ अब कंप्यूटर ज्ञान भी जरूरी है. बिहार अब बदल रहा है. हुनर कार्यक्रम भी बिहार में ही शुरू हुआ था.
सरकार के सात निश्चय में दो निश्चय युवाओं के लिए है. युवा मन को स्थिर और मनोबल को ऊंचा रखें. हर हाल में हम कामयाब होंगे, यह सोचकर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए. श्रम संसाधन विभाग के मंत्री एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में महिला आईटीआई और सभी सब डिवीजन में आईटीआई खोलने का जो निश्चय निर्धारित था, उसे विभाग द्वारा पूरा किया जा चुका है, इसकी मुझे खुशी है.
स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वे संतुष्ट होकर जीवन व्यतीत करेंगे. आज-कल काम की कम और विवादों की ज्यादा चर्चा हो रही है. ऐसे में तनाव दूर करने के लिए आवश्यक है कि हम युवाओं को हुनरमंद बनाएं. इससे समाज में व्याप्त कटुता भी खत्म होगी. मुख्यमंत्री ने स्किल इंडिया में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया. सभी प्रतिभागियों को 51- 51 हजार का पुरस्कार दिया गया. श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. बिहारी प्रतिभाओं का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है. कौशल स्किल प्रतियोगिता के दायरा को बढ़ाया जायेगा. ग्रामीण युवाओं को भी इसमें शामिल किया जायेगा.
उन्होंने युवाओं से कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और बिहार की देश में अलग पहचान बनाएं. इसके पहले बिहार कौशल विकास मिशन के मुख्य कार्यपालक और श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने विस्तार के प्रतियोगिता की जानकारी दी. दो से छह अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कौशल विकास प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी अगले साल रूस के कजान में होने वाले विश्व स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेंगे. बिहार के 22 प्रतिभागी 16 ट्रेडों में भाग लेेंगे.
इस मौके पर विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, श्रमायुक्त गोपाल मीणा, श्रम संसाधन विभाग के अवर सचिव के सेंथिल कुमार, निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण घर्मेंद्र सिंह सहित कौशल विकास मिशन से जुड़े संजय कुमार, अशोक कुमार सिंह और भावना वर्मा भी मौजूद थीं.
सन्नी कुमार, दीपाली राज, राजू कुमार, आबाद अली, अदिति, प्रतीक कुमार सिंह, सूरज हरीश असावा, रामाडुगु, राकेश कुमार, मेधा देवगण, बद्रीनाथ राय, ईश्वर नारायण, अनिकेत कुमार पाठक, रितेश कुमार, राजीव रंजन, आशीष रंजन, गुलशन कुमार, पूनम कुमारी, श्रवण कुमार, विपिन कुमार, आर्यन राज, अभिषेक पांडेय और आयुष राज.
तीन कंपनियों के साथ एमओयू
सूबे के युवाओं को आईटीआई में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए तीन संस्थानों सिसको, ट्रिलब्रुम और मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव कंपनी के साथ एमओयू किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन