पटना : ब्रेन डेड घोषित मरीज के अंगों के दान करने से बढ़ेगी जागरूकता : सुशील मोदी
Updated at : 25 Sep 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : आईजीआईएमएस में ‘ब्रेन डेड ऑर्गन डोनेशन’ पर आयोजित संगोष्ठी में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह एक संयोग है कि आज ही ब्रेन नालंदा के हिलसा निवासी डेड घोषित सौरभ प्रतीक (19 वर्ष) के अंगों का दान कर उनके परिजनों ने बड़ा ही महान काम किया है. सौरभ के अंगों से […]
विज्ञापन
पटना : आईजीआईएमएस में ‘ब्रेन डेड ऑर्गन डोनेशन’ पर आयोजित संगोष्ठी में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह एक संयोग है कि आज ही ब्रेन नालंदा के हिलसा निवासी डेड घोषित सौरभ प्रतीक (19 वर्ष) के अंगों का दान कर उनके परिजनों ने बड़ा ही महान काम किया है.
सौरभ के अंगों से सात लोगों को नयी जिंदगी मिलेगी. मोदी ने कहा कि ब्रेन डेड घोषित किसी मरीज के अंगों को परिजनों की सहमति से दान करने की इस पहली घटना से अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. आईजीआईएमएस की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यहां अब तक 40 किडनी और करीब 250 कॉर्निया का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया जा चुका है.
तमिलनाडु के सरकारी अस्पतालों में किसी मरीज का ब्रेन डेड होता है, तो उसे ब्रेन डेड घोषित करना अनिवार्य है. देह और अंगदान करना परिजनों की सहमति पर निर्भर करता है. 2008 में ही वहां के तीन मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में ब्रेन डेड घोषित करना अनिवार्य कर दिया गया था. तमिलनाडु की तर्ज पर पटना के आईजीआईएमएस, पीएमसीएच और एनएमसीएच को अनिवार्य रूप से ब्रेन डेड घोषित करने के लिए नामित किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




