पटना : तेजस्वी बताएं, मुजफ्फरपुर में डीएम की हत्या के समय सत्ता किसकी थी : संजय सिंह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Sep 2018 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव बताएं कि मुजफ्फरपुर जिले में एक डीएम की बीच सड़क पर हत्या कर दी गयी थी. उस समय राज्य में सत्ता में कौन था. लालू परिवार ने तो बिहार में जंगलराज के दौरान लाठी में तेल […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव बताएं कि मुजफ्फरपुर जिले में एक डीएम की बीच सड़क पर हत्या कर दी गयी थी. उस समय राज्य में सत्ता में कौन था.
लालू परिवार ने तो बिहार में जंगलराज के दौरान लाठी में तेल पिलाकर लड़ने की संस्कृति देने का काम किया था. जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी चाहते हैं बिहार में जंगलराज की वापसी हो. जंगलराज के दौर में तेजस्वी ट्विटर पर होते तो हत्याओं की लिस्ट अपडेट करते-करते थक कर एकॉउंट डिएक्टिवेट कर देते.
नीतीश सरकार जो करती है वही कहती है. कथनी और करनी का फर्क राजद के फितरत में है. राजद के 15 साल के राज में तो जनता ने बिहार में वह खौफनाक मंजर देखा है, जिसका विवरण नहीं दिया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










