पटना : राजद युवा संकल्प सम्मेलन से घेरेगी सरकार को
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राष्ट्रीय जनता दल केंद्र और राज्य की सरकार को उखाड़ने व पार्टी के हक में माहौल बनाने को पूरे प्रदेश में युवा संकल्प सम्मेलन का आयोजन करेगी. सभी जिलों में मिशन 2019 के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की युवा विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराया जायेगा. […]
विज्ञापन
पटना : राष्ट्रीय जनता दल केंद्र और राज्य की सरकार को उखाड़ने व पार्टी के हक में माहौल बनाने को पूरे प्रदेश में युवा संकल्प सम्मेलन का आयोजन करेगी. सभी जिलों में मिशन 2019 के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की युवा विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराया जायेगा.
युवा राजद के इस अभियान की शुरुआत 25 सितंबर को कटिहार से होगी. युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने राजद की युवा विंग के इस आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कमर कस ली है. राज्य के सभी जिलों में युवा संकल्प सम्मेलन का आयोजन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










