पटना : कर्मी से बदमाशों ने साड़ी व पचास हजार रुपये लूटे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2018 1:28 AM

विज्ञापन

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के उपरि सेतु पर सूरत की कपड़ा कंपनी के कर्मी से बदमाशों ने लूटपाट की. हालांकि, भागने के दरम्यान बदमाशों का हथियार वहीं गिर गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. घटना बुधवार की रात की है. घटना के संबंध में पीड़ित कर्मी अभय शुक्ला ने बताया कि […]

विज्ञापन
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के उपरि सेतु पर सूरत की कपड़ा कंपनी के कर्मी से बदमाशों ने लूटपाट की. हालांकि, भागने के दरम्यान बदमाशों का हथियार वहीं गिर गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. घटना बुधवार की रात की है. घटना के संबंध में पीड़ित कर्मी अभय शुक्ला ने बताया कि वह सूरत की साड़ी कंपनी का कर्मी है. पटना सिटी में मार्केट से काम निबटा कर पटना जंक्शन ऑटो से जा रहा था.
उसके पास लगभग एक लाख रुपये के नमूने की साड़ियां थीं. अगमकुआं उपरि सेतु पर तीन की संख्या में रहे बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका और मारपीट कर हथियार दिखा कर थैला छीन लिया, जिसमें एक लाख रुपये की नमूने की साड़ियां थीं. इसके अलावा बदमाश 50 हजार रुपये भी झपट कर फरार हो गये.
शोर मचाने पर भाग रहे बदमाशों का हथियार वहीं पर गिर गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची आलमगंज थाने की पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मामले में जांच -पड़ताल की जा रही है. थानाध्यक्ष के अनुसार दस हजार रुपये की लूट हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन