सीटों का बंटवारा जल्द, जदयू चुनाव के लिए तैयार : वशिष्ठ
पटना : जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 16 सितंबर को होगी. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रधान महासचिव केसी त्यागी को आमंत्रित किया गया है. इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्पष्ट किया है कि चुनाव चाहे समय पर हो या समय से […]
पटना : जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 16 सितंबर को होगी. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रधान महासचिव केसी त्यागी को आमंत्रित किया गया है. इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्पष्ट किया है कि चुनाव चाहे समय पर हो या समय से पहले, इसके लिए पार्टी तैयार है. किसी भी पार्टी की गतिविधि ऐसी होनी चाहिए कि जब भी स्थिति आ जाये पार्टी उस चुनौती से निबटने के लिए तैयार रहे. इसी को ध्यान में रखते हुए जदयू ने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया. जिला इकाइयों और वहां संगठनों के बीच में आपसी समन्वय के लिए प्रयास किया गया.
आपके शहर में
चुनाव तो राजनीति का भाग्य निर्धारित करता है. सिंह बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने उम्मीद जतायी कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद लोकसभा सीटों के बंटवारे की घोषणा हो सकती है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि एनडीए के बीच सीटों के बंटवारे का फाॅर्मूला क्या होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए