सृजन घोटाला : रेखा मोदी के घर आईटी का छापा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सृजन घोटाला मामले में आज आयकर विभाग ने रेखा मोदी के घर पर छापेमारी की. खबर है कि सृजन घोटाला मामले में आयकर विभाग ने आज पटना, पूर्णिया और भागलपुर में छापेमारी की है. रेखा मोदी पर आरोप है कि उन्होंने सृजन संस्था के संचालक के जरिये आभूषणों की खरीद की. आयकर विभाग […]
विज्ञापन
पटना : सृजन घोटाला मामले में आज आयकर विभाग ने रेखा मोदी के घर पर छापेमारी की. खबर है कि सृजन घोटाला मामले में आयकर विभाग ने आज पटना, पूर्णिया और भागलपुर में छापेमारी की है.
रेखा मोदी पर आरोप है कि उन्होंने सृजन संस्था के संचालक के जरिये आभूषणों की खरीद की. आयकर विभाग के छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम भी उपस्थित थी. रेखा मोदी का घर एसपी वर्मा रोड के सरस्वती अपार्टमेंट में है.
गौरतलब है कि मामले के प्रकाश में आने के बाद 13 अगस्त 2017 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सृजन घोटाले की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी थी.सीबीआई ने सृजन घोटाले में 25 अगस्त 2017 को एफआईआर दर्ज करते हुए इसकी जांच शुरू की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










