ePaper

मोकामा : जच्चे-बच्चे की मौत पर हंगामा

Updated at : 06 Sep 2018 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
मोकामा : जच्चे-बच्चे की मौत पर हंगामा

बख्तियारपुर/मोकामा : अथमलगोला पीएचसी में बुधवार की अहले सुबह प्रसूता व नवजात ने दम तोड़ दिया. इससे गुस्साये लोगों ने अस्पताल परिसर में जम कर हंगामा किया. अथमलगोला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया. इस मामले में मृतका के पति विकास कुमार गुप्ता ने डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के […]

विज्ञापन
बख्तियारपुर/मोकामा : अथमलगोला पीएचसी में बुधवार की अहले सुबह प्रसूता व नवजात ने दम तोड़ दिया. इससे गुस्साये लोगों ने अस्पताल परिसर में जम कर हंगामा किया. अथमलगोला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया. इस मामले में मृतका के पति विकास कुमार गुप्ता ने डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
इसमें लापरवाही बरत कर प्रसूता व नवजात को मार डालने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि अथमलगोला के महुली गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी निशा देवी को प्रसव पीड़ा होने के पर परिजनों ने उसे मंगलवार की रात्रि के 10.30 बजे अथमलगोला पीएचसी में भर्ती कराया. परिजनों की मानें तो प्रसूता रात भर दर्द से तड़पती रही. वहां उसका सुधि लेने वाला कोई नहीं था .
बुधवार के सुबह करीब छह बजे प्रसव के थोड़ी देर बाद नवजात बच्चे की मौत हो गयी. बाद में पटना ले जाने के दौरान प्रसूता की भी जान चली गयी. इस मामले में पीएचसी के डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि प्रसूता के गर्भ में ही शिशु की मौत हो गयी थी. अधिक रक्तस्त्राव से प्रसूता का ब्लड प्रेसर अचानक कम हो गया. पर्याप्त व्यवस्था के अभाव में प्रसूता को रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन