पटना : सभी शेल्टर होम एक ही स्थान पर संचालित हों
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस अफसर शेल्टर होम्स पर रखें विशेष नजर : डीजीपी पटना : पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के शेल्टर होम्स को लेकर सतर्क रहें. उन पर विशेष नजर रखें. वह मंगलवार को फुलवारी शरीफ स्थित वाल्मी के सभागार में सामाजिक सुरक्षा संबंधी कार्यशाला में सभी […]
विज्ञापन
पुलिस अफसर शेल्टर होम्स पर रखें विशेष नजर : डीजीपी
पटना : पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के शेल्टर होम्स को लेकर सतर्क रहें. उन पर विशेष नजर रखें. वह मंगलवार को फुलवारी शरीफ स्थित वाल्मी के सभागार में सामाजिक सुरक्षा संबंधी कार्यशाला में सभी जिलों के डीएसपी और निरीक्षकों को संबोधित कर रहे थे.
डीजीपी ने मुजफ्फरपुर की घटना को उदाहरण के रूप में लेते हुए कहा कि वहां महिलाओं और बच्चों का कल्याण किया जाना था लेकिन हुआ उनके साथ कुछ और ही. यदि ईमानदारी से कोई स्कीम नहीं चलायी जायेगी तो उसका परिणाम वो (अच्छा) नहीं आयेगा. डीजीपी ने मंच से स्वीकारा कि हम लेागों को भी नहीं पता था कि राज्य में कितने प्रकार के शेल्टर होम्स हैं.
तमाम प्रकार के शेल्टर होम्स है, पुलिस को इन पर इसलिये निगाह रखनी चाहिये क्योंकि हम सामाजिक सुरक्षा की बात कर रहे हैं. पुलिस को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहये. डीजीपी ने कहा कि हर चीज का आईपीसी में परिभाषित होना भी जरूरी नहीं है.
कमजाेर वर्ग को महिला, बच्चों एससी एसटी का संरक्षण एवं सशक्तीकरण तथा गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम जरूरी है. यह तभी सफल होंगे जब हम सामाजिक सुरक्षा काे ध्यान में रखकर काम करेंगे. पुलिस भवन निर्माण निगम के अध्यक्ष डीजी सुनील कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्र के शेल्टर होम का लगातार दौरा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










