वार्ड सचिव चुनाव में दो पक्षों में रोड़ेबाजी व फायरिंग
Updated at : 23 Aug 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

बख्तियारपुर/ मोकामा : वार्ड सचिव चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच जम कर रोड़ेबाजी और फायरिंग हुई. बख्तियारपुर की करनौती पंचायत की रानीसराय वार्ड संख्या चार में बुधवार को यह घटना घटी. इसमें पत्थर लगने से अधेड़ महिला गंगाजली देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी,जबकि दर्जन भर लोग मामूली रूप से घायल हो […]
विज्ञापन
बख्तियारपुर/ मोकामा : वार्ड सचिव चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच जम कर रोड़ेबाजी और फायरिंग हुई. बख्तियारपुर की करनौती पंचायत की रानीसराय वार्ड संख्या चार में बुधवार को यह घटना घटी. इसमें पत्थर लगने से अधेड़ महिला गंगाजली देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी,जबकि दर्जन भर लोग मामूली रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वार्ड सचिव चुनाव को लेकर मुखिया ने आम लोगों की बैठक बुलायी थी. इसमें प्रत्याशी के तौर पर दिलीप यादव और शिकार यादव ने पर्चा भरा.
चुनाव प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोक-झोंक शुरू हो गयी. वहीं, दोनों पक्ष एक- दूसरे के साथ मारपीट को उतारू हो गये. ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया. वहीं, चुनाव की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी, लेकिन थोड़ी देर में दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मिल कर दोबारा भिड़ गये. दोनों ओर से ईंट- पत्थर की बरसात होने लगी. इस बीच चार-पांच राउंड फायरिंग की भी करने की सूचना है.
इधर , घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वारदात में शामिल लोग घटनास्थल से फरार हो चुके थे. जख्मी महिला गंगाजली देवी (प्रत्याशी दिलीप यादव की माता) को अस्पताल में भर्ती कराया गया. ग्रामीणों के मुताबिक पत्थरबाजी में घायल अन्य लोग पुलिस की भय से चोरी छिपे इलाज करवा रहे हैं.
प्रशासन की रोक के बावजूद छुट्टी के दिन वार्ड सचिव का चुनाव कराया जा रहा था. पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




