पटना : डॉक्टर से मांगी 4 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

पटना : बिहार में पटना शहर के एक बड़े न्यूरोलॉजिस्ट एसएम रोहतगी से अपराधियों ने फोन कर चार करोड़ की रंगदारी मांगी है. इसके साथ ही नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. रोहतगी को धमकी भरा कॉल सोमवार को 12 बज कर 45 मिनट पर आया. वे उस समय अपने पाटलिपुत्र […]
पटना : बिहार में पटना शहर के एक बड़े न्यूरोलॉजिस्ट एसएम रोहतगी से अपराधियों ने फोन कर चार करोड़ की रंगदारी मांगी है. इसके साथ ही नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. रोहतगी को धमकी भरा कॉल सोमवार को 12 बज कर 45 मिनट पर आया. वे उस समय अपने पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित आवास सह क्लिनिक में मरीजों को देख रहे थे. अपराधियों ने काफी बदतमीजी से बात की. इसके बाद डॉक्टर ने तुरंत ही पाटलिपुत्र पुलिस को मामले की जानकारी दी.
जानकारी मिलने पर पटना पुलिस तुरंत ही सक्रिय हो गयी और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी. जांच में यह पता चला कि जिस नंबर से फोन आया था वह 14 नंबर का था. उक्त नंबर नेपाल से आया था. इस संबंध में पुलिस की जांच कर रही है. इधर, एसएसपी मनु महाराज ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है. एसएसपी मनु महाराज ने डॉक्टर को धमकी भरा कॉल आने की पुष्टि की और बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




