पटना : आईआईटी जैम का शेड्यूल जारी, 10 फरवरी को होगा टेस्ट

Updated at : 19 Aug 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आईआईटी जैम का शेड्यूल जारी, 10 फरवरी को होगा टेस्ट

आईआईटी खड़गपुर करेगा परीक्षा का आयोजन, एक सितंबर से आवेदन पटना : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (IIT JAM) के शेड्यूल को जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा 10 फरवरी 2019 को आयोजित की जायेगी. टेस्ट के पूरे शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट http://jam.iitkgp.ac.in पर अपडेट कर दिया गया है. ज्ञात […]

विज्ञापन
आईआईटी खड़गपुर करेगा परीक्षा का आयोजन, एक सितंबर से आवेदन
पटना : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (IIT JAM) के शेड्यूल को जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा 10 फरवरी 2019 को आयोजित की जायेगी. टेस्ट के पूरे शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट http://jam.iitkgp.ac.in पर अपडेट कर दिया गया है. ज्ञात हो कि इस बार टेस्ट का आयोजन आईआईटी खडगपुर की ओर से आयोजित किया जा रहा है. टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवार एक सितंबर से अपना आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि एमएससी और पीएचडी में एडमिशन देने के लिए इस परीक्षा को आयोजित किया जाता है.
कई शहरों में होगा आयोजन : इस टेस्ट का आयोजन देश के विभिन्न आठ आईआईटी जोन में शामिल करीब 66 शहरों के सेंटर पर किया जायेगा. बिहार में पटना में टेस्ट के लिए सेंटर बनेगा. परीक्षा दो सत्रों में आयोजित किया जायेगा. पहला सत्र सुबह नौ बजे से दिन में बारह बजे तक होगा. जिसमें बायोलॉजिकल साइंस, मैथेमेटिक्स व फिजिक्स के पेपर का आयोजन होगा, दूसरे सत्र का आयोजन दिन में दो बजे से शाम पांच बजे तक किया जायेगा. बायोटेक्नोलॉजी, केमेस्ट्री, जियाेलॉजी व मैथेमेटिकल स्टेटिस्टिक्स के पत्र आयोजित किये जायेंगे.
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व आवेदन की शुरुआत : 1 सितंबर, 2018
आवेदन की अंतिम तारीख : 1 अक्तूबर, 2018
एडमिट कार्ड डाउनलोड : 4 जनवरी 2019
मॉक टेस्ट का लिंक : 10 जनवरी, 2019
परीक्षा की तिथि : 10 फरवरी, 2019
परिणाम की घोषणा : 20 मार्च, 2019
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन