मसौढ़ी : गैस रिसाव से घर में लगी आग संपत्ति राख

Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी : धनरूआ थाना के शहरू गांव निवासी प्रमोद मिस्त्री के घर में गुरुवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान रसोई गैस लीक होने से आग लग गयी. इस दौरान प्रमोद मिस्त्री की पत्नी और उसके दो मासूम बच्चे बाल-बाल बच गये. आग की लौ इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते कुछ ही पल […]

विज्ञापन
मसौढ़ी : धनरूआ थाना के शहरू गांव निवासी प्रमोद मिस्त्री के घर में गुरुवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान रसोई गैस लीक होने से आग लग गयी. इस दौरान प्रमोद मिस्त्री की पत्नी और उसके दो मासूम बच्चे बाल-बाल बच गये. आग की लौ इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते कुछ ही पल में ही प्रमोद मिस्त्री का फूसनुमा घर जलकर पूरी तरह राख हो गया.
अगलगी में 20 हजार नकद के साथ करीब एक लाख की संपत्ति नष्ट हो गयी. बाद में ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. इस घटना के बाद प्रमोद मिस्त्री का परिवार सड़क पर आ गया है. इधर पीड़ित परिवार को धनरूआ सीओ जितेंद्र प्रसाद सिंह ने आर्थिक सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन