तत्काल सेवा को नहीं मिल रहे आवेदक

20 फीसदी ही मिले आवेदन, प्रचार-प्रसार की कमी बनी मुख्य बाधा सुमित पटना : राइट टू पब्लिक सर्विस (आरटीपीएस) की तत्काल सेवा को आवेदक नहीं मिल रहे हैं. 15 जनवरी, 2014 को सेवा की शुरुआत होने के बाद मई तक पटना जिले में आय,जाति व आवासीय प्रमाणपत्र के करीब सवा लाख आवेदन जमा हुए हैं, […]
20 फीसदी ही मिले आवेदन, प्रचार-प्रसार की कमी बनी मुख्य बाधा
सुमित
पटना : राइट टू पब्लिक सर्विस (आरटीपीएस) की तत्काल सेवा को आवेदक नहीं मिल रहे हैं. 15 जनवरी, 2014 को सेवा की शुरुआत होने के बाद मई तक पटना जिले में आय,जाति व आवासीय प्रमाणपत्र के करीब सवा लाख आवेदन जमा हुए हैं, लेकिन उनमें तत्काल आवेदकों की संख्या महज 22 हजार ही रही. पटना सदर प्रखंड में आये लगभग 30 हजार आवेदन में मात्र छह हजार ने ही इस सेवा का लाभ उठाया.
जिले में बीस फीसदी से भी कम आवेदकों द्वारा सेवा का लाभ उठाये जाने पर डीएम डॉ एन सरवण कुमार ने चिंता जतायी और सभी बीडीओ-सीओ को सेवा के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




