मोकामा : 32 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
Updated at : 02 Aug 2018 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

मोकामा : मोकामा पुलिस ने 32 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें फूदो महतो , राजेश महतो और जनार्दन यादव सभी बेगूसराय जिले के मटिहानी थाने के सीतारामपुर के निवासी हैं. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक बोलेरो और एक बाइक भी जब्त की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक फुदो […]
विज्ञापन
मोकामा : मोकामा पुलिस ने 32 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें फूदो महतो , राजेश महतो और जनार्दन यादव सभी बेगूसराय जिले के मटिहानी थाने के सीतारामपुर के निवासी हैं. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक बोलेरो और एक बाइक भी जब्त की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक फुदो महतो कटक से गांजे की खेप ला रहा था.
वहीं, बेगूसराय में इसकी डिलिवरी देनी थी. वह गांजे के साथ मोकामा स्टेशन पर ट्रेन से उतरा. वहीं, अन्य सहयोगियों की मदद से बेलोरो पर सवार होकर बेगूसराय की ओर जा रहा था. वहीं, बाइक सवार युवक तस्करों के लाइनर का काम कर रहे थे. इसकी भनक पुलिस को लग गयी. थानेदार कैसर आलम, एसआई सुबोध कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर तीन लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




