ePaper

लोकसभा में उठा बिहार को सूखाग्रस्त प्रदेश घोषित करने की मांग

Updated at : 25 Jul 2018 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा में उठा बिहार को सूखाग्रस्त प्रदेश घोषित करने की मांग

नयी दिल्ली : लोकसभा में आज लोजपा और कांग्रेस सदस्यों ने बिहार में सूखे की गंभीर स्थिति का मुद्दा उठाया और पूरे राज्य को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किये जाने की मांग की. सदन में नियम 193 के तहत ‘देश के विभिन्न भागों में हाल में उत्पन्न बाढ़ और सूखे की स्थिति’ के बारे में चर्चा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा में आज लोजपा और कांग्रेस सदस्यों ने बिहार में सूखे की गंभीर स्थिति का मुद्दा उठाया और पूरे राज्य को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किये जाने की मांग की. सदन में नियम 193 के तहत ‘देश के विभिन्न भागों में हाल में उत्पन्न बाढ़ और सूखे की स्थिति’ के बारे में चर्चा में हिस्सा लेते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की वीणा देवी ने कहा कि बिहार में सूखा की गंभीर स्थिति है. किसान परेशान हैं और कर्ज लेकर खेती करने के कारण आज उनकी कमर टूट चुकी है.

उन्होंने कहा कि बिहार में ‘टाल क्षेत्र’ के जिलों में दाल की काफी खेती होती है और इसे दाल का कटोरा भी कहा जाता है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण स्थिति काफी खराब है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पूरे बिहार को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाये. इससे पहले, शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कांग्रेस की रंजीत रंजन ने कहा कि बिहार के 36 जिले सूखे की चपेट में हैं. कई जिलों में 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है. किसान धान का बिचड़ा नहीं लगा पाये हैं. सब्सिडी आधारित डीजल प्राप्त करने में भी उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज राज्य का किसान परेशान है. ऐसे में संपूर्ण राज्य को सूखाग्रस्त प्रदेश घोषित किया जाये और इस संबंध में पैकेज भी दिया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन