पटना : ऑनलाइन हो गये पटना जिले के सभी डाकघर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सोमवार को पटना जीपीओ के कोर सिस्टम इंटीग्रेटर एप्लीकेशन, सीएसआई से जुड़ने के बाद पटना जिलेे के सभी डाकघर में ऑनलाइन सुविधा शुरू हो गयी. इस सिस्टम का उद्घाटन जीपीओ में बिहार परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष एमई हक ने किया. पोस्टमास्टर जनरल (पूर्वी प्रक्षेत्र) अनिल कुमार ने बताया कि कोर सिस्टम इंट्रीगेटर […]
विज्ञापन
पटना : सोमवार को पटना जीपीओ के कोर सिस्टम इंटीग्रेटर एप्लीकेशन, सीएसआई से जुड़ने के बाद पटना जिलेे के सभी डाकघर में ऑनलाइन सुविधा शुरू हो गयी.
इस सिस्टम का उद्घाटन जीपीओ में बिहार परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष एमई हक ने किया. पोस्टमास्टर जनरल (पूर्वी प्रक्षेत्र) अनिल कुमार ने बताया कि कोर सिस्टम इंट्रीगेटर एप्लीकेशन से जुड़ने के बाद डाकघरों के कामकाज में तेजी आयेगी. डाक विभाग में काम करनेवाले कर्मचारियों के लिए सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी. सबसे अधिक फायदा ग्राहकों को मिलेगा, क्योंकि अब उन्हें अपने काम के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि पटना से पहले औरंगाबाद, बेगूसराय, भोजपुर, मुजफ्फरपुर और गया जिले के डाकघर सीएसआई सिस्टम से जुड़ चुके हैं. जिसका लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है.
कुमार ने बताया कि दस जुलाई से भागलपुर और नालंदा के डाकघर इस सिस्टम से जुड़ जायेंगे. मौके पर डाक निदेशक (मुख्यालय) मनोज कुमार, मुख्य पोस्टमास्टर हमाद जफर, वरीय डाक अधीक्षक रंजय कुमार सिंह, उपमुख्य डाकपाल अरुण कुमार झा, विनोद कुमार चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










