पटना : पांच दिनों से खराब है एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन

Updated at : 03 Jul 2018 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पांच दिनों से खराब है एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संचालित रेडियोलॉजी विभाग में डिजिटल रेडियोग्राफी एक्सरे बीते 28 जून से खराब है. मशीन की खराबी को दूर करने के लिए विभागाध्यक्ष डॉ उमाकांत प्रसाद सिंह ने कंपनी व अस्पताल के अधीक्षक को लिखा है, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी […]

विज्ञापन
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संचालित रेडियोलॉजी विभाग में डिजिटल रेडियोग्राफी एक्सरे बीते 28 जून से खराब है. मशीन की खराबी को दूर करने के लिए विभागाध्यक्ष डॉ उमाकांत प्रसाद सिंह ने कंपनी व अस्पताल के अधीक्षक को लिखा है, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी मशीन नहीं बन पायी है.
नतीजतन विभाग में कार्य कर रहे एक मात्र मशीन पर लोड बढ़ गया है. इधर, डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं मिलने से नाराज मरीजों में आक्रोश बढ़ने लगा है. हालांकि विभाग में लगे सीआर मशीन कंप्यूटर रेडियोग्राफी मशीन से मरीजों का एक्सरे किया जा रहा है. सोमवार को इस मशीन से 165 मरीजों का एक्सरे किया गया. डिजिटल एक्सरे की सेवा बाधित है.
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी बीते तीन माह से अधिक समय से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है. इस परिस्थिति में यहां पर पोर्टेबल एक्सरे मशीन का उपयोग कर मरीजों का एक्सरे किया जा रहा है. विभागाध्यक्ष ने बताया कि चार एक्सरे पोर्टेबल एक्सरे मोबाइल मशीन है, इसमें एक मशीन इमरजेंसी, एक शिशु रोग विभाग व दो रेडियोलॉजी विभाग के पास सुरक्षित रखी गयी है.
ताकि बड़े मशीन की खराबी पर इसका उपयोग हो सके. इसी प्रकार दो अल्ट्रासाउंड मशीनें भी खराब हैं, विभागाध्यक्ष ने बताया कि विभाग में चार अल्ट्रासांउड मशीन है, इसमें एक खराब है, दूसरे से किसी तरह कार्य कराया जाता है.
एक्सरे मशीन के इंस्टॉल होने का इंतजार
अस्पताल का एक एक्सरे मशीन बीते तीन वर्षों से इंस्टॉल के इंतजार में पड़ी है. पुराने भवन में ही इसको विभाग में इस्टॉल होना था, लेकिन मशीन के पार्ट-पुर्जे गायब होने की स्थिति में यह इस्टॉल नहीं हो सकी.
इसी बीच विभाग को दूसरी मशीन मिल गयी, जिससे कार्य कराया जाने लगा. विभागाध्यक्ष डॉ उमाकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन में मशीन इस्टॉल के लिए जगह मांगी गयी थी जिसके आलोक में कमरा संख्या पांच में जगह मुहैया करायी गयी. इसके बाद भी दो माह बीतने को है, लेकिन अभी मशीन इस्टॉल नहीं हो सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन