बिहार में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान शुरू

Updated at : 01 Jul 2018 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान शुरू

पटना: बिहार में अविवाहित लड़कियों के लिए इस साल अप्रैल में शुरू की गयी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इसके लाभार्थियों की पहचान शुरू कर दी गयी है. शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर चुकी बालिकाओं को दस हजार रुपये की आर्थिक […]

विज्ञापन

पटना: बिहार में अविवाहित लड़कियों के लिए इस साल अप्रैल में शुरू की गयी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इसके लाभार्थियों की पहचान शुरू कर दी गयी है. शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर चुकी बालिकाओं को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी.

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने बताया, शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के उन लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है जिन्होंने छह जून को घोषित प्रदेश की 12वीं की परीक्षा पास कर ली है. महाजन ने बताया कि योग्य उाम्मीदवारों की पहचान के बाद जुलाई में उनके बैंक खाते में ये पैसे भेज दिये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन