आज से स्पाइस जेट की पुणे व दिल्ली को नयी फ्लाइटें

पटना : स्पाइस जेट रविवार से पुणे और दिल्ली के लिए दो नयी फ्लाइटें शुरू करेगा. मुंबई से सुबह 8:55 में आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट SG376 अब कोलकाता की बजाय सुबह 9.55 में पुणे जायेगी. फ्लाइट संख्या SG375 दोपहर 3.10 में पुणे से पटना आयेगी और 3.55 में पटना से कोलकाता जायेगी. रविवार […]
पटना : स्पाइस जेट रविवार से पुणे और दिल्ली के लिए दो नयी फ्लाइटें शुरू करेगा. मुंबई से सुबह 8:55 में आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट SG376 अब कोलकाता की बजाय सुबह 9.55 में पुणे जायेगी. फ्लाइट संख्या SG375 दोपहर 3.10 में पुणे से पटना आयेगी और 3.55 में पटना से कोलकाता जायेगी. रविवार से दिल्ली के लिए भी स्पाइसजेट की नयी फ्लाइट शुरू हो रही है. SG8144 दिल्ली से शाम 4.30 बजे पटना आएगी और SG8145 शाम 5.05 में पटना से दिल्ली जाएगी.
आज से स्पाइस जेट की पुणे व दिल्ली को नयी फ्लाइटें
पटना : शुक्रवार को इंजन की खराबी के कारण नहीं उड़ पाने वाला चार्टर्ड प्लेन शनिवार को भी नहीं उड़ सका. इंजन के पार्ट-पुर्जे नहीं मिलने से चार्टर्ड प्लेन की मरम्मत बाधित हो गयी. एयरपोर्ट के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि बेस स्टेशन से विमान के पार्ट-पुर्जे आने में दो-तीन दिन का समय लगेगा. तब तक यह विमान पार्किंग बे पर खड़ा रहेगा. विमान के पूरी तरह बन जाने के बाद ही इसे लखनऊ ले जाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




