ePaper

स्मार्ट सिटी के तहत पटना के छह सरकारी स्कूलों में लगेंगी स्मार्ट क्लासे, नयी तकनीक से होगी पढ़ाई

Updated at : 25 Jun 2018 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत पटना के छह सरकारी स्कूलों में लगेंगी स्मार्ट क्लासे, नयी तकनीक से होगी पढ़ाई

पटना : एक तरफ जहांबिहार में सरकारी स्कूल अभावों के बीच चल रहे हैं. वहीं, राजधानीपटना के छह स्कूलों में अब नयी तकनीक से पढ़ाई होगी. दरअसल, पटना स्मार्ट सिटी के तहत अब राजधानी के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत की जा रही है. योजना के तहत पहले चरण में छह स्कूलों में […]

विज्ञापन

पटना : एक तरफ जहांबिहार में सरकारी स्कूल अभावों के बीच चल रहे हैं. वहीं, राजधानीपटना के छह स्कूलों में अब नयी तकनीक से पढ़ाई होगी. दरअसल, पटना स्मार्ट सिटी के तहत अब राजधानी के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत की जा रही है. योजना के तहत पहले चरण में छह स्कूलों में स्मार्ट क्लास के तहत स्कूली बच्चे पढ़ाई करेंगे. स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए आज दो कंपनियों ने अपनी प्रस्तुति दी. पटना स्थित मिलर हाईस्कूल में आयुक्त आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दो कंपनियों ने स्मार्ट क्लास ईक्यूपमेंट को दिखाया. कंपनी के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों और छात्रों को स्मार्ट क्लास में किस तरह से पढ़ाई होती है इसकी भी जानकारी दी.

पटना कमिश्नर आनंद किशोर ने बताया कि पटना को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों को भी स्मार्ट बनाने की योजना है. उन्होंने कहा कि हमारी योजना सरकारी विद्यालयों के बच्चों को नयी तकनीक से पढ़ाई मुहैया कराना है. इसके लिए स्मार्ट क्लास बनायी जायेंगी, जिसके लिए कंपनी का चयन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन