ePaper

पटना : ....जब जीतन राम मांझी ने कहा, मेरी मां जिंदा होती तो परंपरा के कारण शराबबंदी कानून से जेल में रहती

Updated at : 15 Jun 2018 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : ....जब जीतन राम मांझी ने कहा, मेरी मां जिंदा होती तो परंपरा के कारण शराबबंदी कानून से जेल में रहती

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि चुनावी मोड में आने के कारण शराबबंदी कानून में संशोधन की बात की जा रही है. अब सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद कानून में संशोधन करने की बात कह लोगों को […]

विज्ञापन
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि चुनावी मोड में आने के कारण शराबबंदी कानून में संशोधन की बात की जा रही है. अब सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद कानून में संशोधन करने की बात कह लोगों को भरमाने का काम किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि अगर मेरी मां जिंदा रहती तो परंपरा के कारण शराबबंदी को लेकर बने तालिबानी कानून से वह जेल में रहती. उन्होंने सरकार से शराबबंदी कानून में जेल में बंद लोगों को रिहा करने के साथ सभी केसों को वापस लेने की मांग की है. पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में मांझी ने कहा कि अब नीतीश कुमार जाति कार्ड खेलने लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन