ePaper

मुखिया कार्यालय के अंदर 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जानिए फिर क्या हुआ

Updated at : 10 Jun 2018 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया कार्यालय के अंदर 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जानिए फिर क्या हुआ

पटना/ बांका : बिहार के बांका जिले से एक शर्मनाक खबर मिल रही है. जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के चुटिया गांव स्थित मुखिया कार्यालय में चार साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. आरोपी जब इस घटना को अनजाम दे रहा था. तभी मुखिया कार्यालय से रोने-चीखने की आवाज सुनाई पड़ी. […]

विज्ञापन

पटना/ बांका : बिहार के बांका जिले से एक शर्मनाक खबर मिल रही है. जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के चुटिया गांव स्थित मुखिया कार्यालय में चार साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. आरोपी जब इस घटना को अनजाम दे रहा था. तभी मुखिया कार्यालय से रोने-चीखने की आवाज सुनाई पड़ी. आवाज सुनकर आसपास की महिलाए दौड़कर कार्यालय पहुंची, तो देख सभी सन्न रह गईं . वहां दरवाजा खोलने के बाद महिलाओं और ग्रामीणों के होश उड़ गए. मुखिया कार्यालय के अंदर चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करते गांव के युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया.

आरोपी युवक का नाम मो.सद्दाम है. इसके बाद ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार मुखिया कार्यालय की देखरेख करने वाला युवक मो.सद्दाम चार वर्षीय बच्ची को जामून दिखाकर और बहला फुसलाकर कार्यालय में बुला लिया. इसके बाद दरवाजे को अंदर से बंद कर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा. जिससे बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी. बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज आसपास की महिलाओं ने सुनी.

महिलाओं ने ग्रामीणों को भी बुलाया और जबरदस्ती जब कार्यालय को धक्का मारकर खोला तो देखा युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा है और महिलाओं के साथ मौजूद ग्रामीणों ने युवक को बंधक बना लिया और जमकर धुनाई की. इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया.वहीं ग्रामीणों का कहना है कि युवक पहले भी चार-पांच बार ऐसी हरकत कर चुका है.

वहीं बांका महिला थाना प्रभारी मणि कुमारी का कहना है कि आरोपी पहले भी ऐसा कर चुका है और वो फिलहाल हिरासत में है. बच्ची का मेडिकल भी कराया जाएगा ताकि सही तरीके से जांच हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन