ePaper

VIDEO : उदय नारायण चौधरी का बड़ा बयान, महागठबंधन में शामिल होंगे उपेंद्र कुशवाहा

Updated at : 08 Jun 2018 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : उदय नारायण चौधरी का बड़ा बयान, महागठबंधन में शामिल होंगे उपेंद्र कुशवाहा

पटना / नवादा : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से एनडीए के घटक दलों के नेताओं के सााथ भाईचारा भोज का आयोजन किया जाना बिहार में सियासी भूचाल ला रहा है. एक ओर जहां रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के भाईचारा भोज में शामिल नहीं हो सके. वहीं, शुक्रवार को पटना पहुंचने के बावजूद […]

विज्ञापन

पटना / नवादा : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से एनडीए के घटक दलों के नेताओं के सााथ भाईचारा भोज का आयोजन किया जाना बिहार में सियासी भूचाल ला रहा है. एक ओर जहां रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के भाईचारा भोज में शामिल नहीं हो सके. वहीं, शुक्रवार को पटना पहुंचने के बावजूद उपमुख्यमंत्री द्वारा दी जा रही इफ्तार पार्टी में शामिल न हो कर अपने संसदीय क्षेत्र के करहगर के लिए रवाना हो गये. हालांकि, उन्होंने बाद में निजी कारणों से भाईचारा भोज में नहीं शामिल होना बताया था. मालूम हो कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए ही भाईचारा भोज का आयोजन करने का निर्देश दिया था.

अबबिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है. एनडीए खेमे में रालोसपा अध्यक्ष के सफाई दिये जाने के बावजूद विधानसभा के पूर्वअध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा है किउपेंद्र कुशवाहा बहुत जल्द महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से हीउनका और पार्टी का भला होगा. नहीं, तो उनका भी हाल जदयू की तरह ही हो जायेगा. चौधरी ने कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. राजगके घटक दल भाजपा से खुश नहीं है. मालूम हो कि चारा घोटाले में दोषी करार दिये गये राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के मेडिकल बेल मिलने पर दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान भी उपेंद्र कुशवाहा मिलने गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन