बिहार : नालंदा के बाद आज से गया में बाबा रामदेव का योग शिविर
Updated at : 12 May 2018 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ/गया : योग व ध्यान शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को योग व प्राणायाम की जानकारी देने के पूर्व बाबा रामदेव ने भगवान महावीर व बुद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने 70 वर्ष की उम्र में नालंदा में ही निर्वाण प्राप्त किया था. उन्होंने सारी दुनिया में योग को प्रतिष्ठापित किया […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ/गया : योग व ध्यान शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को योग व प्राणायाम की जानकारी देने के पूर्व बाबा रामदेव ने भगवान महावीर व बुद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने 70 वर्ष की उम्र में नालंदा में ही निर्वाण प्राप्त किया था. उन्होंने सारी दुनिया में योग को प्रतिष्ठापित किया था. उनके काम को अब मैं आगे बढ़ा रहा हूं. इधर, योग गुरु रामदेव शुक्रवार की शाम गया पहुंच गये. शनिवार से गांधी मैदान में योग चिकित्सा सह विज्ञान शिविर का आयोजन होगा. 14 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हर रोज सुबह पांच बजे से 7.30 बजे तक स्वामी रामदेव लोगों को योग की शिक्षा देंगे.
स्वामी रामदेव शनिवार की शाम बोधगया भी जायेंगे, साथ ही गया में रविवार की शाम गांधी मैदान में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे. तीन दिनों तक चलने वाले इस योग शिविर में हजारों लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




