ePaper

शत्रुघ्न सिन्हा ने फैन्स के ट्वीट को रिट्वीट कर PM मोदी पर उठाया सवाल, पढ़ें

Updated at : 09 May 2018 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा ने फैन्स के ट्वीट को रिट्वीट कर PM मोदी पर उठाया सवाल, पढ़ें

पटना : भाजपा सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी के एक फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट किया है. बिहारी बाबू ने ट्वीटर पर फैन्स के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि महोदय, निम्नलिखित पोस्ट कुछ संबंधित प्रशंसकों और अनुयायियों द्वारा साझा किया […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी के एक फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट किया है. बिहारी बाबू ने ट्वीटर पर फैन्स के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि महोदय, निम्नलिखित पोस्ट कुछ संबंधित प्रशंसकों और अनुयायियों द्वारा साझा किया गया था, और मैंने सोचा कि मैं आपके साथ साझा करूंगा. उसके बाद शत्रु ने फैन्स के ट्वीट को रिट्वीट किया है.

फैन्स ने शत्रुघ्न सिन्हा को कोट करते हुए लिखा है कि सर, प्रधानमंत्री ने अपने से सीधी बात करने के लिए सांसदों पर सोशल मीडिया पर तीन लाख फॉलोवर्स होने की शर्त रखी है. प्रधानमंत्री के मुताबिक वहीं सांसद उनसे सीधी बात कर सकते हैं और प्रधानमंत्री भी सिर्फ उन्हीं से बात करने के लिये बाध्य हैं. इस पैमाने पर बिहार से भाजपा के 22 में से सिर्फ 3 सांसद यह योग्यता रखते हैं, जिनमें से आप हैं लेकिन आपसे PM बात नहीं करते.

फैन्स ने आगे लिखा है कि तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर्स आपके सालों पहले से हैं जबकि आपको नजरअंदाज किया जाता है, जो सिर्फ आपको नजरअंदाज करना नहीं है, बल्कि आपके समर्थकों, वोटर्स और आपकी जनता की, जिनकी आप नुमाइंदगी करते हैं, उनकी अनदेखी है जो होती रही है. उसके बाद फैन्स ने उन तीन नेताओं के फॉलोवर्स की संख्या भी ट्वीट कर शेयर की है. जिसमें नवादा सांसद गिरिराज सिंह हैं, जिनके सोशल मीडिया पर चाहने वालों की संख्या, 8,92,348 है. जबकि, राजीव प्रताप रूडी, जो सारण से सांसद हैं, उनके चाहने वालों की संख्या 5,88,456 है. वहीं शत्रुघ्न सिन्हा के, जो पटना साहिब से सांसद हैं, उनके फॉलोवर्स की संख्या 3,55,635 है.

गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पार्टी के खिलाफ बयान देते रहे हैं. हाल में उन्होंने यशवंत सिन्हा के साथ मिलकर पटना में आयोजित राष्ट्र मंच कार्यक्रम में भाग लिया था और उन्होंने पार्टी की आलोचना करते हुए लालू के बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव की तारीफ की थी. उसके बाद बिहार प्रदेश भाजपा नेताओं ने शत्रु को सलाह दी थी कि वह पार्टी छोड़कर यशवंत सिन्हा के साथ चले जाएं.

यह भी पढ़ें-
लालू के बेटे तेज की शादी के बहाने सियासत साधने की भी चल रही है तैयारी, जानें पूरी चर्चा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन