CM नीतीश ने नालंदा में समाजसेवी स्व. रामेश्वर प्रसाद के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिला के एकंकरगर सराय प्रखंड के तेल्हाड़ा गांव में पूर्व प्रधानाध्यापक एवं समाजसेवी स्व. रामेश्वर प्रसाद के घर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी रामपति देवी, पुत्र ललन कुमार एवं अन्य शोक–संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया. […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिला के एकंकरगर सराय प्रखंड के तेल्हाड़ा गांव में पूर्व प्रधानाध्यापक एवं समाजसेवी स्व. रामेश्वर प्रसाद के घर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी रामपति देवी, पुत्र ललन कुमार एवं अन्य शोक–संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया. इस मौके पर संसदीय एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक चंद्रसेन प्रसाद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधायक राजीव रंजन सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे.
इसके बाद मुख्यमंत्री बिहारशरीफ के दीपनगर गांव जाकर पूर्व सांसद स्व. प्रेम प्रदीप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धान्जलि दी. मुख्यमंत्री ने उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्राम–नेहुसा, प्रखंड–हरनौत, जिला नालंदा के भूतपूर्व मुखिया स्वर्गीय सुरेश प्रसाद के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया. स्वर्गीय सुरेश प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्यमंत्री ने अपनी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










