13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

पटना : कृषि वानिकी से आयेगी आर्थिक क्रांति

पटना : उप मुख्यमंत्री सह पर्यावरण व वन मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में आर्थिक क्रांति कृषि वानिकी से ही आयेगी. कृषि वानिकी नीति बनाने के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की गयी है़ कृषि रोड मैप कातीसरा चरण है. इसके तहत अगले पांच साल में बिहार में 14.5 करोड़ पौधे […]

पटना : उप मुख्यमंत्री सह पर्यावरण व वन मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में आर्थिक क्रांति कृषि वानिकी से ही आयेगी. कृषि वानिकी नीति बनाने के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की गयी है़ कृषि रोड मैप कातीसरा चरण है. इसके तहत अगले पांच साल में बिहार में 14.5 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे़ मोदी मंगलवार को बिहार से दो जत्थों में पंतनगर और हल्द्वानी जानेवाले 55 किसानों को संबोधित कर रहे थे.
वानिकी अनुसंधान व प्रसार केंद्र पटना, वन उत्पादकता संस्थान रांची तथा पर्यावरण व वन विभाग पटना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई–अगस्त में किसी एक दिन में अभियान चला कर पूरे प्रदेश में एक करोड़ पौरोपण किया जायेगा़ कृषि वानिकी को बढ़ावा देकर न केवल हरित आवरण क्षेत्र को बढ़ावा दिया जायेगा, इस साल पांच हजार किसानों को प्रशिक्षण कराने का लक्ष्य है़ मौके पर प्रधान सचिव त्रिपुरारी शरण, मुख्य वन संरक्षक देवेंद्र शुक्ला, वन निदेशक नितिन कुलकर्णी आदि ने विचार रखे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel