चारा घोटाला : बिहार के मुख्य सचिव समेत 7 लोगों को नोटिस जारी, 28 मार्च को हाजिर होने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 8:06 PM
रांची/पटना : सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने चारा घोटाले के कांड संख्या आरसी 38ए/96 में बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, बिहार और झारखंड के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव वीएस दुबे, बिहार के सेवानिवृत्त डीजी विजिलेंस डीपी अोझा और सीबीआई के एडिशनल एसपी एके झा को नोटिस जारी किया है. इनके अलावा सप्लायर […]
रांची/पटना : सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने चारा घोटाले के कांड संख्या आरसी 38ए/96 में बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, बिहार और झारखंड के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव वीएस दुबे, बिहार के सेवानिवृत्त डीजी विजिलेंस डीपी अोझा और सीबीआई के एडिशनल एसपी एके झा को नोटिस जारी किया है. इनके अलावा सप्लायर दीपेश चांडक, शिव कुमार पटवारी अौर फूल झा को भी नोटिस भेजा है. इन सभी पर चारा घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.
सभी सात लोगों के खिलाफ धारा 319 के तहत नोटिस जारी किया गया है. इन सभी को 28 मार्च को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है. सीबीआई के एडिशनल एसपी एके झा चारा घोटाले में राजनीतिज्ञों से जुड़े सबसे बड़े मामले आरसी 20ए/96 के जांच अधिकारी रहे हैं. चारा घोटाले में पहली बार किसी सीबीआई अधिकारी को आरोपित बनाने के लिए नोटिस जारी किया गया है.
सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश ने बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह पर भी घोटालेबाजों के साथ मिले होने का आरोप लगाया है. उन पर घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने में देर करने आरोप लगाया गया है. चारा घोटाले की अवधि में अंजनी कुमार सिंह दुमका में उपायुक्त के पद पर पदस्थापित थे. मालूम हो किबिहारके पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में दोषी पाये जाने के बाद रांची के होटवार जेल में फिलहाल बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










