होली के बाद लौटने वाले यात्रियों की जंक्शन पर बढ़ी भीड़, स्लीपर डिब्बे का था जनरल जैसा हाल

पटना : होली के खत्म होते ही शनिवार से लौटने वाले रेल यात्रियों की संख्या बढ़ गयी. राजेंद्र नगर टर्मिनल व पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों दोगुनी थी. इसके बाद शाम होते ही इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में और इजाफा हो गया. दो घंटे के अंतराल पर चार दिल्ली […]
पटना : होली के खत्म होते ही शनिवार से लौटने वाले रेल यात्रियों की संख्या बढ़ गयी. राजेंद्र नगर टर्मिनल व पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों दोगुनी थी. इसके बाद शाम होते ही इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में और इजाफा हो गया. दो घंटे के अंतराल पर चार दिल्ली जाने वाली ट्रेनें थी और इन ट्रेनों के यात्री शाम चार बजे से ही टर्मिनल व जंक्शन पर पहुंचने लगे थे.
आलम यह था कि शाम पांच बजे से सात बजे तक प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो-तीन व पांच पर पांव रखने तक की जगह नहीं थी. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी जवानों को प्लेटफॉर्म पर तैनात किया गया, ताकि भीड़ अनियंत्रित नहीं हो. इसके साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से प्लेटफॉर्म व सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




