केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने की यशवंत, शत्रुघ्न के बयानों की निंदा

हैदराबाद : केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने भाजपा नेताओं यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा पार्टी की आलोचना किये जाने की निंदा की है. उन्होंने कहा कि उनके बयानों से कोई सहमत नहीं है. ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कहा कि हर किसी को सरकार को सुझाव देने का हक है, लेकिन पार्टी के भीतर […]
हैदराबाद : केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने भाजपा नेताओं यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा पार्टी की आलोचना किये जाने की निंदा की है. उन्होंने कहा कि उनके बयानों से कोई सहमत नहीं है. ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कहा कि हर किसी को सरकार को सुझाव देने का हक है, लेकिन पार्टी के भीतर ही ऐसा किया जाना चाहिए.
केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने ‘पीटीआई’ से कहा, पार्टी में रहते हुए इस तरह के बयान देना ठीक नहीं है. यह निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है और कोई भी इससे सहमत नहीं है. यहां एक कार्यक्रम में आये यादव से जब दोनों नेताओं के समय-समय पर केंद्र सरकार और पार्टी की आलोचना करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं इसकी निंदा करता हूं, बाजार में बयान नहीं दिये जाने चाहिए और पार्टी मंच से बाहर मुद्दे नहीं उठाये जाने चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




