छपरा निवासी दिल्ली पुलिस के ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली

Updated:
विज्ञापन
छपरा निवासी दिल्ली पुलिस के ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली

पटना : बिहार के छपरा के रहने वाले और दिल्ली में एएसआइ के पद पर तैनात एक जवान ने आज खुदकुशी कर ली. मृतक पुलिसकर्मी का नाम रमेश बताया जा रहा है. उसने 1985 में दिल्ली पुलिस ज्वाइन किया था. अभी घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है, पुलिस पूरे मामले […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के छपरा के रहने वाले और दिल्ली में एएसआइ के पद पर तैनात एक जवान ने आज खुदकुशी कर ली. मृतक पुलिसकर्मी का नाम रमेश बताया जा रहा है. उसने 1985 में दिल्ली पुलिस ज्वाइन किया था. अभी घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. नयी दिल्ली के रोहिणी साउथ थाने में तैनात रमेश कुमार बिहार के छपरा के रहने वाले बताये जा रहे हैं. वे दिल्ली के नरेला पुलिस कॉलोनी में अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहते थे. रमेश की मालखाने में तैनाती थी और घटना के वक्त वो ड्यूटी खत्म करके तीसरी मंजिल पर बनी अपनी बैरक में आराम कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह में पुलिसकर्मियों ने देखा कि सुबह में बैरक में मृतक एएसआइ रमेश कुमार का शव पड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात ही उसने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी. उसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी. बाद में जवानों को उसका शव बैरक में पड़ा मिला. फिलहाल पुलिस पूरे एंगल से मामले को जांच कर रही है. इधर, रमेश के पैतृक गांव में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है रमेश कुमार के पिता की हाल में मौत हो गयी थी और वह काफी तनाव में चल रहा था. वहीं दूसरी ओर पुलिस इस मामले की जांच हत्या के ऐंगल से भी कर रही है, ताकि कुछ हो, तो उसके बारे में पता चल सके.

यह भी पढ़ें-
लालू जेल में गुजर रहे एक-एक पल को शब्दों में पीरो रहे हैं, राबड़ी उन्हें सुगंधित अरवा चावल पठा रही हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन