चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस अब जीरो पर होगी आउट : सुशील मोदी

Updated at : 27 Dec 2017 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस अब जीरो पर होगी आउट : सुशील मोदी

पटना : गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से पटना वापस आने पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के 24 घंटे के अंदर कांग्रेस देश के मात्र चार राज्यों में सिमट कर रह गयी है. कांग्रेसी चाहे जितनी शेखी बघार लें अगले 4-5 महीने […]

विज्ञापन

पटना : गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से पटना वापस आने पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के 24 घंटे के अंदर कांग्रेस देश के मात्र चार राज्यों में सिमट कर रह गयी है. कांग्रेसी चाहे जितनी शेखी बघार लें अगले 4-5 महीने में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में चुनाव होने के बाद कांग्रेस जीरो पर आउट हो जायेगी.

राहुल गांधी के एड़ी-चोटी का जोर लगाने, चुनाव को जातीय रंग देने, जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कह कर मुद्दा बनाने की तमाम कोशिश के बावजूद 22 वर्षों से लगातार शासन में रहने के बाद भी भाजपा जहां गुजरात बचाने में सफल रही. वहीं सरकार रहने के बावजूद कांग्रेस हिमाचल प्रदेश को नहीं बचा पायी. गुजरात में जहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला वहीं हिमाचल प्रदेश में दो-तिहाई सीट जीतने में सफल रही. नोटबंदी के विरोध का खामियाजा कांग्रेस पहले ही उत्तर प्रदेश में भुगत चुकी है.

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की भूमिका की जहां सराहना की. वहीं पिछले छह महीने से हिमाचल प्रदेश में काम कर रहे बिहार के दर्जनों कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ें…लालू यादव को जेल भेजे जाने को लेकर जगन्नाथ मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन