ePaper

बिहार में 4 नये रेल प्रोजेक्ट को शुरू करने की कोई निश्चित तारीख निर्धारित नहीं : रेल मंत्री

Updated at : 27 Dec 2017 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 4 नये रेल प्रोजेक्ट को शुरू करने की कोई निश्चित तारीख निर्धारित नहीं : रेल मंत्री

नयी दिल्ली / पटना : रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज बताया कि बिहार में पूर्ण और आंशिक रुप से आने वाली चार नई रेल परियोजनाओं को शुरु करने का प्रस्ताव किया गया है और यह सरकार के अनुमोदन के अधीन है. लोकसभा में सतीश चंद्र दूबे के एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली / पटना : रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज बताया कि बिहार में पूर्ण और आंशिक रुप से आने वाली चार नई रेल परियोजनाओं को शुरु करने का प्रस्ताव किया गया है और यह सरकार के अनुमोदन के अधीन है. लोकसभा में सतीश चंद्र दूबे के एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि 4302 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चारों परियोजनाएं सरकार के अनुमोदन के अधीन हैं और इन्हें शुरू करना संबंधित परियोजनाओं की वित्तीय अर्थक्षमता और सरकार (नीति आयोग और आर्थिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडल की समिति) की स्वीकृति पर निर्भर करता है.

उन्होंने बताया कि ये चार नयी परियोजनाएं हैं — मुजफ्फरपुर-सगौली (101 किलोमीटर) विद्युतीकरण एवं दोहरीकरण, सगौली-वाल्मीकिनगर (110 किलोमीटर) विद्युतीकरण एवं दोहरीकरण, विक्रमशिला-कटारिया (32 किलोमीटर) नई लाइन और वजीरगंज-जेठियां बरास्ता गहलूर (20 किलोमीटर) नयी लाइन शामिल है.

इन परियोजनाओं के अलावा रेलवे ने बिहार में 32 नई लाइन, पांच आमान परिवर्तन और 11 दोहरीकरण परियोजनाएं शुरु की हैं जिनकी लागत 51 हजार 412 करोड रपये है. इसके अलावा बिहार में 38 नई रेल परियोजनाओं के लिए सर्वेक्षण शुरू किये गये हैं जिनमें 30 नयी लाइन और आठ दोहरीकरण की परियोजनाएं शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-
लालू के जेल जाते ही बढ़ी तेजस्वी-तेज प्रताप की मुश्किल, MLA द्वारा बेनामी संपत्ति गिफ्ट देने का मामला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन