ePaper

अभिनेता शशि कपूर के निधन पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सीएम नीतीश ने जताया शोक

Updated at : 04 Dec 2017 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
अभिनेता शशि कपूर के निधन पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सीएम नीतीश ने जताया शोक

पटना : बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर फिल्म अभिनेता शशि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने शोक संदेश में कहा है कि शशि कपूर ने भारतीय सिनेमा और थियेटर को काफी ऊंचाई प्रदान की. वे एक निपुण कलाकार के साथ-साथ, सामाजिक जीवन […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर फिल्म अभिनेता शशि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने शोक संदेश में कहा है कि शशि कपूर ने भारतीय सिनेमा और थियेटर को काफी ऊंचाई प्रदान की. वे एक निपुण कलाकार के साथ-साथ, सामाजिक जीवन में भी मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण इंसान थे.

राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा को चिर शांति तथा उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शशि कपूर के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि 1970 एवं 1980 के दशक में वे फिल्म प्रेमियों के दिल पर छाये रहे. उनकी फिल्में शर्मिली, कभी-कभी, सत्यम शिवम सुंदरम, काला पत्थर, दीवार, त्रिशुल इत्यादि अत्यधिक लोकप्रिय हुई थी.

उन्होंने फिल्म अभिनय के साथ फिल्म निर्माता एवं निर्देशक के रूप में भी लोकप्रियता हासिल की थी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद आज 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.

बिहारकेउपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी अभिनेता शशि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया. वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव औरपूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी शशि कपूर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त कीहै.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन