ePaper

बिहार : हमको वोट नहीं देनेवाले भी भाजपा के हटने का कर रहे हैं इंतजार : लालू प्रसाद

Updated at : 13 Nov 2017 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : हमको वोट नहीं देनेवाले भी भाजपा के हटने का कर रहे हैं इंतजार : लालू प्रसाद

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि देश की हालत इमरजेंसी जैसी हो गयी है. नोटबंदी और जीएसटी के लागू होने के बाद इसके सभी लोग शिकार हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लोकसभा चुनाव में उनको वोट नहीं दिया था, वो भी चुनाव में भाजपा के सफाया के लिए […]

विज्ञापन
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि देश की हालत इमरजेंसी जैसी हो गयी है. नोटबंदी और जीएसटी के लागू होने के बाद इसके सभी लोग शिकार हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लोकसभा चुनाव में उनको वोट नहीं दिया था, वो भी चुनाव में भाजपा के सफाया के लिए इंतजार कर रहे हैं.
लोकसभा चुनाव में भाजपा पैसा बहाने के बाद भी खाली हाथ लौटेगी. नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए नहीं बल्कि देश के 23 घरानों को सपोर्ट करने के लिए ऐसा किया. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद रविवार को पत्रकारों से बातचीत में लालू प्रसाद ने कहा कि देश के सामने जो चुनौती है वही राजद की भी चुनौती है. देश में तानाशाही जैसी स्थिति है. बाहर से खतरा है तो देश के अंदर आरएसएस का खतरा है.
उन्होंने कहा कि जदयू की स्थिति देखकर उन्हें रुलाई आती है. जदयू और नीतीश नाम की चीज देश से खत्म हो गयी है. अब जदयू विदाई समारोह की तैयारी करे. भाजपा के सामने अब उसका अस्तित्व कहां रह गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में घोटाले की संख्या इतनी है कि इसको गिनना लोग भूल गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन