नीतीश ने बिहार में घोटालों की लगायी हुई है भारी सेल : लालू

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार में उजागर हुए घोटालों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए आज आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने बिहार में घोटालों की भारी सेल लगा रखी है. लालू ने ट्वीट कर आज आरोप लगाया, नीतीश ने बिहार में घोटालों की भारी सेल लगाई हुई है. […]
पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार में उजागर हुए घोटालों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए आज आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने बिहार में घोटालों की भारी सेल लगा रखी है. लालू ने ट्वीट कर आज आरोप लगाया, नीतीश ने बिहार में घोटालों की भारी सेल लगाई हुई है. एक घोटाला करने पर तीन घोटाले करने की छूट है. ट्वीट के जरिए ही लालू ने पूछा है कि क्या आजतक नीतीश ने किसी छोटे कर्मचारी को छोड़कर किसी बड़ी मछली पर कोई कार्रवाई की है.
नीतीश ने बिहार में घोटालों की भारी सेल लगाई हुई है। एक घोटाला करने पर तीन घोटाले करने की छूट है। क्या आजतक नीतीश ने किसी छोटे कर्मचारी को छोड़कर किसी बड़ी मछली पर कोई कार्यवाही की है? https://t.co/UkdCbQPeFf
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 11, 2017
हाल के दिनों में भागलपुर जिला में कथित तौर पर हुए करोड़ों रुपये के सृजन घोटाला और उसके बाद पटना जिला में हुए शौचालय घोटाला सहित अन्य मामलों को लेकर लालू और उनकी पार्टी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार को निशाना बनाती रही है.
ये भी पढ़ें… मौलाना अबुल कलाम आजाद महान स्वतंत्रता सेनानी थे : नीतीश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




