सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार बोले, विकास बहल मेरी कहानी के साथ न्याय करेंगे

मुंबई : सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने कहा है कि उन्हें फिल्मकार विकास बहल के नजरिये पर भरोसा है और उनका मानना है कि वह उनके जीवन की कहानी के साथ न्याय करेंगे. विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. आनंद कुमार ने […]
मुंबई : सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने कहा है कि उन्हें फिल्मकार विकास बहल के नजरिये पर भरोसा है और उनका मानना है कि वह उनके जीवन की कहानी के साथ न्याय करेंगे. विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे.
आनंद कुमार ने एक बयान में कहा, मुझे विकास बहल पर भरोसा है कि वह मेरे जीवन की कहानी पर दिल को छू लेने वाली एक फिल्म बनायेंगे. मैं जमीन से जुड़ा हुआ एक व्यक्ति हूं इसलिए मुझे लगता है कि मेरे जीवन को पर्दे पर दिखाने के लिए भावनात्मक अनुभूति का कुछ अंश होना चाहिए. मुझे ऋतिक रोशन में वह बात पर्दे और पर्दे से इतर दोनों जगह नजर आयी. मुझे उनकी क्षमताओं में पूरा यकीन है.
यह फिल्म पटना के आनंद के ईद-गिर्द घूमती है जो आइआइटी-जेइइ की परीक्षा के लिए हर साल आर्थिक रूप से पिछड़े हुए 30 योग्य छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं. यह फिल्म 23 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










