लालू-नीतीश के रिश्तों पर जया जेटली ने किया ये बड़ा खुलासा

Published at :08 Nov 2017 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
लालू-नीतीश के रिश्तों पर जया जेटली ने किया ये बड़ा खुलासा

नयी दिल्ली : समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जया जेटली ने अपनी आत्मकथा लाइफ अमंग स्कॉर्पियंस में इस बारे में कई खुलासे किये हैं. उन्होंने अपनी किताब में लिखा है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जया जेटली ने अपनी आत्मकथा लाइफ अमंग स्कॉर्पियंस में इस बारे में कई खुलासे किये हैं. उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से परेशान नीतीश कुमार कभी भाजपा में शामिल होना चाहते थे. जया जेटली के मुताबिक अगर समता पार्टी बनाकर हम चुनाव नहीं लड़ते तो शायद नीतीशकुमार भाजपा में शामिल हो सकते थे.

जया जेटली ने आरोप लगातेहुए कहा है कि जॉर्ज साहब की अपील के बावजूद उनको राज्यसभा नहीं भेजा गया और उनकी जगह कारोबारी महेंद्र प्रसाद को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया. कभी देश की प्रभावशाली नेताओं में शुमार रहीं जया जेटली ने अपनी किताब में पीएम मोदी की तारीफ के साथ शरद और मुलायम जैसे नेताओं पर भी निशाना साधा है. अपनी आत्मकथा में भाजपा के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने लिखा कि सहयोगियों की अनदेखी और अहंकार की वजह से वाजपेयी सरकार 2004 में हार गयी थी.

पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए जया जेटली ने अपनी किताब में लिखा कि नरेंद्र मोदी बहुमत के बावजूद सहयोगियों को लेकर चलते हैं. पीएम के व्यवहार की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, मोदी विरोधियों से भी मिलते और बात करते हैं. साथ ही उन्होंने लिखा है, गुजरात में नरेंद्र मोदी ने आसानी से बदलाव लाये, लेकिन देश में अच्छे काम और बदलाव को कुछ लोग आसानी से नहीं मानते हैं.

जया जेटली ने अपनी आत्मकथा में लिखाहै, लालू और शरद यादव केवलभाषण से ही समाजवादी हैं. मधु लिमये, जेपी और राममनोहर लोहिया का विचारधारा की तरह ही रहन-सहन था.उन्होंने आगे लिखा है, लालू और मुलायम ने परिवारवाद को जितना बढ़ावा दिया, लोहिया और मधु लिमये एक मिनट भी बर्दाश्त नहीं करते.

ये भी पढ़ें…जया जेटली का बड़ा खुलासाः तहलका को फंडिंग करने वालों के लिए सेफ्टी वाॅल्व बनी थीं सोनिया गांधी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन